Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • भुड्ड में अज्ञात वाहन ने कुचला प्रवासी, मौत
  • सिरमौर
  • सोलन

भुड्ड में अज्ञात वाहन ने कुचला प्रवासी, मौत

RNS INDIA NEWS 07/08/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी) : बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर भुड्ड अपेक्स होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने प्रवासी को बुरी तरह से कुचल डाला। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सीएचसी बद्दी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्याम लाल पुत्र कांशी राम निवासी खासखोल ने दर्ज ब्यान में बताया कि एनएच पर भुड्ड में भारी ट्रैफिक जाम था, जिस पर यह अपनी दुकान से निकला और अपेक्स होटल के समीप पहुंचा। जहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी और एक व्यक्ति सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। जब इसने पास जाकर देखा तो इसका किराएदार मोहम्मद नईम पुत्र फयाज अहमद निवासी जिला मुरादाबाद यूपी के सिर से खून बह रहा था। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस को आने में देरी थी। जिस पर एक निजी गाड़ी से मोहम्मद नईम को लेकर गए और रास्ते में पिकअप यूनियन के पास उसे एंबुलेंस में शिफ्ट किया। उसे एंबुलेंस में शिफ्ट करके यह अपने घर पैसे लेने के लिए चला गया। लेकिन जब वह वापिस सीएचसी बद्दी पहुंचा तो चिकित्सकों ने मोहम्मद नईम को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके फरार वाहन चालक की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री ने किया रामपुर विद्यालय तथा पीएचसी कुठाड़ का निरीक्षण
Next: उत्तराखंड का लाल शहीद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.