Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 4 लाख बीस हजार के अवैध लीसे के साथ एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

4 लाख बीस हजार के अवैध लीसे के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/08/2021
IMG-20210806-WA0003.jpg

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी/एस0ओ0जी0 को वन सम्पदा, खनिज पदार्थों आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को 280 टिन अवैध लीसा बरामद करने में सफलता हाथ लगी है।

आज 6 अगस्त को उपनिरीक्षक अमरपाल प्रभारी चौकी धारानौला पुलिस टीम के साथ लोधिया बैरियर में चैकिंग कर रहे थे कि तेज रफ्तार से हल्द्वानी की तरफ जा रहे वाहन संख्या UK04CA -3286 टाटा ट्रक जिसे चालक राजेन्द्र सिंह गड़िया उम्र- 39 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह गड़िया निवासी पोथिंग कपकोट बागेश्वर चला रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोक कर चैक करने पर 280 टिन अवैध लीसा कीमत करीब (4,20,000 रुपये) बरामद हुआ।

मामले में चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक अमरपाल ने बताया कि अवैध तस्करी करने वालों पर लगातार सतर्क नज़र रखते हुए वाहन चैकिंग किये जा रहे हैं, इसी दौरान आज ट्रक से अवैध लीसा बरामद हुआ है, चालक पूछताछ में लीसे के सम्बन्ध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ किये जाने पर चालक ने बताया कि वह आरतोला के जंगल से लीसा ला रहा था, तथा बेचने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा चालक को गिरफ्तार कर तथा बरामदा लीसे को मय वाहन के कब्जे में लेकर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0- 73/2021 धारा-26 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तथा चालक से लीसे के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, आरक्षी वीरेंद्र गोले, हिमांशु सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल घूमने जा रहे दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत
Next: नगर निगम के खाते से धोखाधड़ी से निकाले 23 लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.