Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • महिला समाज कल्याण समिति शावगा द्वारा मधुमक्खी पालको की बैठक आयोजित
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

महिला समाज कल्याण समिति शावगा द्वारा मधुमक्खी पालको की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 05/08/2021
rajgarh baithak

आरएनएस
राजगढ़। महिला समाज कल्याण समिति शावगा द्वारा खादी ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से स्फूर्ति योजना के तहत सिरमौर मधुमक्खी पालक समुहो के सदस्यो की बैठक का आयोजन किया गया। यह जानकारी महिला समाज कल्याण समिति शावगा के सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक आई जवाहर द्वारा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्फूर्ति भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना है। स्फूर्ति योजना के तहत बांस, खादी और शहद जैसे एमएसएमई उद्योग में काम करने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ढंग से काम कर रहे उद्योगों का तथा उनके कारीगरों का कौशल विकास करना है। इसके लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि योजना के माध्यम से उद्योगों में स्थिरता बनी रहेगी और रोजगार में भी बढ़ोतरी आ सके। इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षकों को बेसिक उपकरणों और सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाती है, जिससे कि उनको काम करने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जिला सिरमौर में महिला समाज कल्याण समिति के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रूपये की मधुमक्खी पालन की परियोजना चलाई जा रही है। जिसमे लगभग तीन सौ मधुमक्खी पालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्हें मधुमक्खी पालन के लिए संसाधन भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि जिले के मधुमक्खी पालक आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक देव राज जैन ने खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परियोजना में मधुमक्खी पालन के मुख्य सलाहकार सरदार जगजीत सिह कपूर ने मधुमक्खी पालको को मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एव वैज्ञानिक तरीके अपना कर शहद के उत्पादन को कई गुणा तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से हमें केवल शहद ही नहीं बल्कि अन्य पदार्थ जैसे वैक्स व जैली आदि भी मिलते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Next: राशिफल 6 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.