Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 10 महीने के अयांश को प्रदेशवासियों की मदद की दरकार
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

10 महीने के अयांश को प्रदेशवासियों की मदद की दरकार

RNS INDIA NEWS 02/08/2021
rns featured image new

आरएनएस
सोलन(बद्दी) : मासूम अयांश को आप सबके सहयोग की जरूरत है अगर सामूहिक प्रयास किए जाएं तो मासूम को बचाया जा सकता है। अयांश को दुनिया देखने और जीवन जीने के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की दरकार है जो कि सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है। अयांश एक ऐसी दुर्लभ बिमारी से पीड़ित है जो कि 10 लाख लोगों में से किसी एक को होती है। एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसमें रोगी के शरीर के अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देते हैं।
अयांश जब 2 महीने का था तो उसके पिता आलोक कुमार व माता नेहा सिंह को उसकी इस बीमारी का पता चला तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। अयांश के रिश्तेदार बद्दी में भी रहते हैं जो अपने अपने स्तर पर उसकी मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं। जबकि अयांश के माता-पिता पटना से हैं और उसका ईलाज बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस में चल रहा है।

अमेरिका से मिलने वाला 16 करोड़ का जोलगीनस्मा इंजेक्शन की बचा सकता है मासूम की जान
10 महीने के अयांश को जिंदा रहने के लिए अमेरिका से मिलने वाले 16 करोड़ के जोलगीनस्मा इंजेक्शन की जरूरत है। अयांश के माता पिता एक साधारण परिवार से हैं उन्हें नहीं पता की अपने बच्चे को बचाने के लिए 16 करोड़ रूपये वह कहां से लायेंगे। अयांश की माता नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अयांक देश व बिहार का पहला बच्चा है जो इस बीमारी से ग्रस्त है। देश भर में अयांश को बचाने के लिए मुहिम चली है लोग सड़कों पर उतरकर अयांश की जिंदगी बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। मासूम को बचाने के लिए युवाओं का एक टोला भीख मांग कर पाई-पाई इकट्ठा कर रहा है। मीडिया और सोशल मीडिया पर मुहिम चली है। वहीं बद्दी में अयांश के रिश्तेदार लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अगर सामूहिक प्रयास किए जाएं तो अयांश की जीवन दिया जा सकता है। अयांश के रिश्तेदारों से बद्दी के उद्योगपतियों, बड़े बड़े कारोबारियों व स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 10 महीने का अयांश इस समय बड़ी मुश्किल भरी जिंदगी जी रहा है। इसके गर्दन के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। अगर अयांश को इंजेक्शन नहीं मिला तो वह ज्यादा से ज्यादा 2 वर्ष की आयु तक ही जिंदा रह पाएगा। बद्दी में रहने वाले अयांश के रिश्तेदारों ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों से अयांश की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अयांश का बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किए है जिससे लोग अपनी इच्छा से इस मासूम की जिंदगी बचाने के लिए आगे आ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 04 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
Next: नगर परिषद बद्दी व नालागढ़ को मिले मनोनीत पार्षद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.