Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, मामलों में हो रही है बढ़त
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, मामलों में हो रही है बढ़त

RNS INDIA NEWS 02/08/2021
Logo featured

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हफ्ते दर हफ्ते की बात करें तो दूसरी लहर से लेकर अब तक 11 हफ्तों में पहली बार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह भविष्‍य में देश में कोरोना महामारी के फिर बढ़ने का संकेत हो सकता है। इस समय देश में तीन राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में मामले सामने आ रहे हैं। ये राज्‍य हैं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु।

भारत में 26 जुलाई से 1 अगस्‍त के हफ्ते में 2.86 लाख कोरोना के नए केस दर्ज किए गए। यह इसके पिछले हफ्ते से 7.5 फीसदी अधिक है। उस हफ्ते यह आंकड़ा 2.66 लाख था। दूसरी लहर के दौरान 3 से 9 मई के हफ्ते के बाद देश में पहली बार साप्‍ताहिक रूप से कोरोना केस बढ़े हैं। कोरोना केस घटने का सिलसिला पिछले हफ्ते तक जारी था। यहां तक कि यह कमी 1.4 फीसदी तक आ गई थी।

देश में सर्वाधिक कोरोना केस इस समय केरल में आ रहे हैं। मौजूदा हफ्ते में केरल में 1.4 लाख केस दर्ज किए गए। यह पिछले हफ्ते के आंकड़ों से 26.5 फीसदी अधिक था। तब ये आंकड़ा 1.1 लाख था। देश में रोजाना आने वाले कोरोना केस में केरल की हिस्‍सेदारी पिछले सात दिनों में करीब 49 फीसदी रही है। रविवार को केरल में कोरोना के 20728 नए केस दर्ज किए गए। यह लगातार छठा दिन था, जब राज्‍य में कोरोना के नए मामले 20 हजार से अधिक आए थे।

इससे यह भी पता चलता है कि केरल के हालात का असर उसके पड़ोसी राज्‍यों पर भी दिख रहा है। कर्नाटक में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कोरोना केस में 17.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कर्नाटक में इस हफ्ते 12442 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। जबकि पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 10610 था।

तमिलनाडु में साप्‍ताहिक आंकड़ा एकसमान रहा। इस हफ्ते भी वहां 13090 केस आए तो वहीं पिछले हफ्ते 13095 केस थे। महाराष्‍ट्र में साप्‍ताहिक आंकड़ों में करीब 6.2 फीसदी की कमी आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 2 अगस्त
Next: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.