Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के लखुउडियार को किया जाएगा संरक्षित: सतपाल महाराज
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

अल्मोड़ा के लखुउडियार को किया जाएगा संरक्षित: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
satpal maharaj

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि अल्मोड़ा के प्रसिद्ध लखुउडियार व ऋषिकेश के पास चौरासी कुटिया को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से बातचीत की गई है।
पर्यटन मंत्री श्री महाराज की अध्यक्षता में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। प्रदेश में धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तरूण विजय भी उपस्थित थे।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून स्थित शौर्य स्थल में विद्युत संयोजन किए जाने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण स्तर से उक्त कार्य कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लखुउडियार अल्मोड़ा एवं चौरासी कुटिया ऋषिकेश को संरक्षित किए जाने हेतु संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
श्री महाराज ने बैठक के दौरान कहा कि केदारनाथ एवं पंचकेदार मंदिर समूहों के संरक्षण हेतु पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति का गठन कर समय-समय पर समिति की बैठक आहूत की जाएगी।
बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, सलाहकार इंटेक फोनिया एवं पूर्व डायरेक्टर जनरल ए. स. आई. तथा जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जयपाल चौहान आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारचूला में गधेरे में बहा युवक, 2 किमी दूर मिला शव
Next: हिमाचल प्रदेश में जारी है कुदरत का कहर, गिरा पहाड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.