Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, यहाँ जानें कैसे देख सकते हैं परीक्षाफल
  • राष्ट्रीय

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, यहाँ जानें कैसे देख सकते हैं परीक्षाफल

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
Logo featured

नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 और सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे देश भर के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के रोल नंबर जारी कर दिये हैं। बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रोल नंबर और सीबीएसई 12वीं रोल नंबर को ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर जारी किये हैं। सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों में एकेडेमिक सेशन 2020-21 के दौरान कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर देख सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने कहा कि दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। इसलिए बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे। अब बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा रोल नंबर फाइंडर नामक एक ऑनलाइन सुविधा बनाई गई है। जिसकी मदद से छात्र रोल नंबर देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा करते हुए कहा कि आज 2 बजे कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम जारी करेगा। बता दें, छात्र लंबे समय से CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम को कई प्लेटफार्मों पर होस्ट करेगा ताकि छात्र अपने परिणाम आसानी से देख सकें। एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को संभालना मुश्किल है। आमतौर पर, हर साल लगभग 15 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं।

इस साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे वैकल्पिक तरीके से तैयार किए गए हैं, चूंकि COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी, इसलिए बोर्ड ने परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना अपनाई जा रही है।

जानिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट के बारे में

एक प्राइवेट उम्मीदवार को प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसने सेकंडरी / सीनियर सेकंडरी पास किया है. सीबीएसई ने कहा है कि नियमित स्कूल के उम्मीदवार अपने स्कूल से ही प्रोविजनल सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर

– CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम बोर्ड रोल नंबर, उम्मीदवार के नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
– उम्मीदवारों को ऊपर दी गई वेबसाइटों पर लॉग इन करना होगा, परिणाम पर क्लिक करना होगा और पूछे गई जानकारी को भरना होगा।
– CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं में छात्रों के स्कूल-आधारित प्रदर्शन, कक्षा 11वीं में अंतिम परीक्षा प्रदर्शन और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में प्रदर्शन के परिणामों पर आधारित होगा।

इस वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
बता दें, 10वीं-12वीं के छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. जिसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स, माता- पिता का नाम भरना होगा। कक्षा 10 के छात्रों को अपना रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अपने माता और पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कक्षा 12 के लिए, छात्रों को अपने माता, पिता के नाम के साथ-साथ उनके स्कूल कोड की भी आवश्यकता होगी। छात्र अपने-अपने स्कूल में कॉल करके अपना स्कूल कोड चेक कर सकते हैं।

10वीं कक्षा के लिए ऐसे जानिए रोल नंबर
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 3- अब “Search Data” पर क्लिक करें।
स्टेपप 4- मांगी गई जानकारी भरें. रोल नंबर आपके सामने होगा।
स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

ऐसे जानिए 12वीं कक्षा के लिए रोल नंबर
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम, अपनी जन्मतिथि और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 3- अब “Search Data” पर क्लिक करें।
स्टेपप 4- मांगी गई जानकारी भरें। रोल नंबर आपके सामने होगा।
स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब 11 भाषाओं में होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई : पीएम मोदी
Next: पौड़ीखाल के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के सड़े-गले शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.