Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे में ड्राइवर के बस चलाते ही 50 यात्रियों की मची चीख-पुकार और फिर…
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्राइवर के बस चलाते ही 50 यात्रियों की मची चीख-पुकार और फिर…

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
Logo featured

काशीपुर। नशे में धुत रोडवेज के विशेष श्रेणी के बस चालक ने 50 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। यात्रियों की सूचना पर यूपी पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना किया गया। इधर, रोडवेज प्रबंधन ने विशेष श्रेणी के इस आरोपी चालक की बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू कर दी है। काशीपुर डिपो की बस यूके 04 पीए 1687 सोमवार रात 50 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से काशीपुर लौट रही थी। बस को विशेष श्रेणी का चालक रंजीत राणा चला रहा था, जबकि परिचालक सचिन तोमर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि रात आठ बजे बस हरिद्वार-नजीबाबाद के बीच भागूवाला में एक ढाबे पर रुकी। आरोप है कि यहां बस चालक ने शराब पी ली। कुछ देर बाद बस काशीपुर के लिये रवाना हुई, तो चालक बस को बेतहाशा दौड़ाने लगा। इस दौरान एक बार यह बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। यात्रियों ने नजीबाबाद से पहले किसी तरह बस को रुकवाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी पुलिस की हाईवे पट्रोल कार मौके पर पहुंची तो चालक को बुरी तरह नशे में धुत पाया।

पुलिस आरोपी चालक और बस को साथ ले गयी। यूपी पुलिस ने परिचालक सचिन तोमर को बस यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य में भेजने के लिए कहा। बाद में परिचालक तोमर ने बस यात्रियों को अन्य रोडवेज बसों यूके 04 पीए 1124 और यूके 04 पीए 4303 से आगे के लिए रवाना किया और काशीपुर पहुंचकर रोडवेज स्टेशन प्रभारी को घटना की लिखित सूचना दी। इधर, मंगलवार सुबह चालक रंजीत राणा भी बस लेकर काशीपुर पहुंच गया। उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। चालक विशेष श्रेणी में रोडवेज में कार्यरत है। उसने नशे की हालत में वाहन चलाकर 50 बस यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। गनीमत रही कि यात्रियों की सतर्कता और पुलिस की मदद से कोई हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर आरोपी चालक को बर्खास्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
रमेश पांडे, एआरएम, रोडवेज डिपो, काशीपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुपमा हत्याकांड: हाईकोर्ट से पति राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी खारिज
Next: स्कूल खुलने के विरोध में आए अभिभावक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.