Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रैलाकोट में लगाई चौपाल, पेयजल समस्या दूर करने को विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रैलाकोट में लगाई चौपाल, पेयजल समस्या दूर करने को विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
IMG_20210727_143148.jpg

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत रैलाकोट में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या के बारे में बताया गया जिस के निदान हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर तत्काल जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल लाइन बिछाते हुए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जूनियर हाई स्कूल रेलाकोट में विद्यालय की मरम्मत हेतु भी ग्रामीणों द्वारा निवेदन किया गया, विद्यालय मरम्मत हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जिला आपदा अधिकारी से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल दैवीय आपदा मद के अंतर्गत विद्यालय की मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया। श्री चौहान ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार के साथ ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया। कोरोना महामारी रोकथाम की ग्रामीणों को जानकारियां दी एवं मास्क, सैनिटाइजर, साबुन एवं आयुष किट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मदन बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नेगी, शक्ति केंद्र के संयोजक चंदन सिंह सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को दिल्ली से लाया नैनीताल और गला दबाकर ले ली जान
Next: धामी सरकार की कैबिनेट के बड़े फैसले, 1 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.