Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी को दिल्ली से लाया नैनीताल और गला दबाकर ले ली जान
  • नैनीताल

पत्नी को दिल्ली से लाया नैनीताल और गला दबाकर ले ली जान

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल लाकर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर जान ले ली और शव हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बेलुवाखान के पास कलमठ में ठिकाने लगा दिया। फिर दिल्ली पुलिस की तहकीकात में मामला 45 दिन बाद खुला तो महिला का सड़ा गला शव बरामद किया गया। दोनों की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

चाणक्य पैलेस डाबरी द्वारिका नई दिल्ली निवासी डाली राम ने 15 जून को दिल्ली के द्वारिका थाने में अपनी 26 वर्षीय बेटी बबीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई कि बबीता को उसके ससुरालियों ने ही लापता किया है। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डाली राम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बबीता की खोजबीन की तो 12 जून को उसके मोबाइल की लोकेशन नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी के आसपास मिली।


इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बबीता के पति राजेश राय निवासी तितलिया पुर शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर और ससुरालियों से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने सख्ती की तो राजेश राय ने सब कुछ उगल दिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजेश राय ने बताया कि उसने 11 जून को पत्नी बबीता की हत्या कर उसके शव को नैनीताल के पास एनएच के एक कमलठ में ठिकाने लगाया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के एसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और शाहिद राजेश को साथ लेकर नैनीताल पहुंचे।
उन्होंने राजेश की निशानदेही पर एनएच से लगे रिया तोक के पास एक कमलठ से बबीता का सड़ा गला शव बरामद कर लिया। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि राजेश राय के खिलाफ धारा 201 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 अगस्त तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रैलाकोट में लगाई चौपाल, पेयजल समस्या दूर करने को विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.