Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कारगिल विजय दिवस की वर्षगाँठ पर कारगिल शहीदों को किया याद
  • अल्मोड़ा

कारगिल विजय दिवस की वर्षगाँठ पर कारगिल शहीदों को किया याद

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
WhatsApp Image 2021-07-26 at 11.03.57 AM

अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगाँठ शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में आयोजित की गयी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इस वर्ष शौर्य दिवस समारोह सीमित संख्या में पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कारगिल शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक छावनी परिषद पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित किये गये साथ ही 2 मिनट का मौन रखा गया। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गयी। इस शौर्य दिवस के अवसर पर सावित्री देवड़ी पत्नी शहीद हरीश देवड़ी व सरस्वती माया घले पत्नी शहीद हरी बहादुर घले को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। देश की आजादी से पहले एवं आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कारगिल युद्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा जिन्होने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी जो हमारे लिए गौरव की बात है हमें उनके बलिदान को हमेंशा याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, गैरीसन अल्मोड़ा के सैन्य अधिकारी मेजर सन्नी बग्गा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ0प्रा0) योगेन्द्र कुमार, पूर्व सैनिक लीन अध्यक्ष आ0 कैप्टन दीपक टम्टा, सफाई निरीक्षक छावनी परिषद राजेश बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, मनोज साह, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र मासीवाल, पूरन सिह मेहता, एवं जनपद के गौरव सैनानी सैनिक/ वीर नारियों आदि ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएएफ ने चलाया पौधरोपण अभियान
Next: छोटी बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.