Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टोक्यो ओलिंपिक: मीराबाई चानू की सफलता पर देश को गर्व – सीएम धामी
  • देहरादून

टोक्यो ओलिंपिक: मीराबाई चानू की सफलता पर देश को गर्व – सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने भारत को 49 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में पदक दिलाकर भारत का खाता खोला है। उन्होंने क्लीन एंड जर्क की अपनी दूसरी कोशिश में कुल 115 किग्रा वजन उठाया। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बाजपुर के ओलंपियन गुरमीत सिंह ने कहा कि मीराबाई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का खाता खोलने वाली मीराबाई चानू पर पूरा देश गर्व कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री विधायक से लेकर तमाम हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मीराबाई चानू की इस सफलता के लिए उनकी तारीफ करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, टोक्यो ओलंपिक्स में भारत्तोलन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। वहीं, भाजपा विधायक चंद्रा पंत लिखती है, साइखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला सिल्वर जीत कर हमें गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं मीराबाई
रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बाजपुर के ओलंपिय गुरमीत सिंह ने मीराबाई को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीराबाई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। पहले ही दिन देश की झोली में मेडल आने से आगे के लिए खिलाडिय़ों में जोश और उत्साह बना रहेगा। गुरमीत ने कहा कि दो साल कोरोना वायरस में जो मेहनत मीराबाई ने की है, आज वो सफल हुई है। उनकी इस सफलता पर देश के साथ ही उत्तराखंड भी गर्व करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा में भूमिहीन लोगों को मिलेगा सरकारी पट्टा
Next: हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा- आखिरी 3 मिनट में 4 बचाव कर श्रीजेश बने हीरो

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.