Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आपदा में भूमिहीन लोगों को मिलेगा सरकारी पट्टा
  • उत्तरकाशी

आपदा में भूमिहीन लोगों को मिलेगा सरकारी पट्टा

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले में गत रविवार देर सायं को आयी प्राकृतिक आपदा में भूमिहीन हुए पात्र परिवारों को सरकारी भूमि का पट्टा दिया जाएगा। वहीं जिन ग्रामीणों की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है, मनरेगा के अंर्तगत उनकी गोशाला का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि आपदा ग्रस्त सभी गांव की निजी व सार्वजनिक परिसम्पत्तियों के नुकसान का जियोलॉजिस्ट से सर्वे कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी कक्ष में आपदा प्रभावित गांव मांडों, कंकराड़ी, मस्ताड़ी, थलन, बोंगाड़ी, सिरोर, निराकोट, साड़ा आदि ग्राम प्रधानों व जीवन रेखा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर डीएम ने आपदा से हुई निजी व सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पेयजल, जल निगम,सिंचाई,लोक निर्माण ,आरईएस आदि विभागों को आपदा प्रभावित गांव में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों, सडक़ों, रास्तों, सुरक्षात्मक कार्यों, गोशालाओं, स्कूलों समेत निजी व सार्वजनिक परिसम्पत्तियों का 8 अगस्त तक स्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि शीघ्र धनराशि जारी कर पुन:निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जा सकें। इस मौके पर ग्राम प्रधान मांडों ने गदेरे के दोनों ओर सोलर लाइट लगाने, निराकोट के प्रधान ने गदेरे के दोनों ओर सुरक्षात्मक कार्य कराने व खतरे की जद में आये मकानों को विस्थापित करने, पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की मांग की गई। जबकि ग्राम प्रधान मस्ताड़ी द्वारा पेयजल टैंक बनाने व गांव के रास्ते ठीक कराने एवं जिन मकानों में दरार आयी हुई है अथवा खतरे की जद में है उन्हें विस्थापित किये जाने की बात कही। सिरोर ग्राम प्रधान द्वारा क्षतिग्रस्त पम्पिंग योजना व पैदल रास्ते ठीक कराने की मांग की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, कनिष्ठ प्रमुख मनोज पंवार,ग्राम प्रधान मस्ताड़ी सत्यनारायण सेमवाल,कंकराड़ी विनोद गुसाईं, बोंगाड़ी वीरेंद्र गुसाईं, साड़ा सावित्री गुसाईं, मांडों धीरेंद्र चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश
Next: टोक्यो ओलिंपिक: मीराबाई चानू की सफलता पर देश को गर्व – सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.