Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • चालक-परिचालक व निगम के अन्य स्टाफ ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

चालक-परिचालक व निगम के अन्य स्टाफ ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़। क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला ग्रामीण देवासेन नेगी के तबादला रद्द करने की मांग को लेकर राजगढ़ में भी एचआरटीसी के कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर चले गए। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर शनिवार दोपहर बाद राजगढ बस स्टेंड में चालक,-परिचालक व निगम के अन्य स्टाफ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राजगढ  बस स्टैंड से चलने वाली विभिन्न रूटों पर कोई भी बस सेवा दोपहर बाद नहीं चलार्ई। ऐसे में एचआरटीसी बस सेवा पूरी तरह से ठप रही।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने राजगढ़ बस स्टैंड के गेट पर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। साथ ही यह भी ऐलान किया कि जब तक आरएम का तबादला रद्द नहीं किया जाता, तब तक एचआरटीसी की सेवा ठप रहेगी। बता दें कि एचआरटीसी लोकल यूनिट शिमला और निजी  बस ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को अचानक एचआरटीसी प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल देवासेन नेगी का शिमला से नेरवा तबादला कर दिया था।
इसके बाद एचआरटीसी कर्मचारी आरएम का तबादला रद्द करने की मांग पर अड़े हैं और पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गए है। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरएम का तबादला रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेेगा। निगम कर्मियों द्वारा नाहन बस स्टेंड किसी भी निजी बस को नहीं आने दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सडक़ कटान से 20 परिवारों को खतरा, विस्थापन व सुरक्षा की मांग की
Next: रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया टीकाकरण कैंप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.