Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद की अध्यक्षता में आज कण्डाघाट में कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डॉ. विकास सूद ने बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी को निर्देश दिए कि उपमण्डल में कोविड-19 की रेंडम सैम्पलिंग के लिए समय सारिणी तैयार करें। उन्होंने कहा कि चायल में ऑक्सीजन संयंत्र का प्राक्कलन लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को प्रेषित किया गया है। इस मामले में आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि यह ऑक्सीजन संयंत्र शीघ्र स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि कण्डाघाट तथा चायल बाजार सहित उपमण्डल के अन्य क्षेत्रों में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। लोगों को सोशल डिस्टेन्सिग नियम के पालन तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाए।
उपमण्डलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 सैम्पलिंग की सारिणी साझा करे तथा ग्राम पंचायतों में इस कार्य के लिए स्वयंसेवियों की सहायता ली जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि रेंडम सैम्पलिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता उप्पल, तहसीलदार कण्डाघाट अमन कुमार राणा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गर्ग, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनीश चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता सुलक्षण जसवाल, स्वास्थ्य विभाग से कमलेश शुक्ला, खेम चंद वर्मा उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित
Next: सैनी माजरा में 58 लोगों ने किया रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.