Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक से पांच लाख के साबुन चोरी
  • हरिद्वार

ट्रक से पांच लाख के साबुन चोरी

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। सिडकुल से महाराष्ट्र के लिए माल भरकर चला एक ट्रक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खराब हो गया। अज्ञात द्वारा ट्रक से लाखों का माल चोरी कर लिया गया। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री से 40 लाख रुपये कीमत का साबुन लेकर एक ट्रक महाराष्ट्र के लिए निकला था। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचने पर तकनीकी खराबी के कारण ट्रक को चालक ने सडक़ किनारे खड़ा किया और वहीं पर सो गया। इसी दौरान अज्ञात द्वारा उसके ट्रक से साबुन के डब्बे चोरी कर लिए गए, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। सुबह के समय चालक की नींद खुली तो उसे ट्रक में चोरी को पता चला। जिसके बाद उसने ट्रांसपोर्टर को सूचना दी। सूचना पर ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचे तथा उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस को लगा कि मामला अमानत में खयानत का है। इस संबंध में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम कुम्हार हेड़ा थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धनौरी के बावन दर्रे से मिला बालक का शव
Next: चमधार में 6 घंटे तक बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.