Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज के निधन पर किया शोक व्यक्त
  • पौड़ी

असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज के निधन पर किया शोक व्यक्त

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय डिग्री कॉलेज नरेंद्रनगर में पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनोज सुंद्रियाल के तोताघाटी में हुए सडक़ हादसे में निधन पर गढ़वाल विवि के शिक्षकों, कर्मचारियों, पत्रकारों व अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डा.सुंद्रियाल गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में भी करीब 10 वर्षों तक बतौर गेस्ट फैकल्टी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र से 2003-05 के बैच में एमए मॉस कम्युनिकेशन डिग्री हासिल की थी। कुछ वर्षों तक उन्होंने बतौर पत्रकार भी अपनी सेवाएं दी। नेट क्वालीफाई करने के बाद उन्होंने गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के निदेशक प्रो. एआर डंगवाल के निर्देशन में पीएचडी की। प्रो. डंगवाल ने बताया कि मनोज होनहार थे। विषय व अन्य शैक्षणिक क्रियाकलापों के साथ ही छात्रों में उसकी जबरदस्त पकड़ थी। छात्रों से उनका विशेष लगाव रहता था। उनका जाना निश्चित ही समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। शोक जताने वालों में प्रो. यशपाल सुंद्रियाल, विवि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, राजेद्र भंडारी, पत्रकार संदीप थपलियाल, डा. श्रीकृष्ण उनियाल, सत्यप्रसाद मैठाणी, धनवीर बिष्ट, विनय भट्ट, गंगा असनोड़ा थपलियाल, डा. कपिल पंवार, सुभाष गैरोला, सीडी उनियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीन गांव की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दिया धरना
Next: स्वजल कर्मियों ने की पेयजल मंत्री से वेतन भुगतान की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.