Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात तट पर फंसे मालवाहक जहाज एमवी कंचन के 12 चालक दल को बचाया गया
  • राष्ट्रीय

गुजरात तट पर फंसे मालवाहक जहाज एमवी कंचन के 12 चालक दल को बचाया गया

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि गुजरात के उमरगाम में मालवाहक जहाज एमवी कंचन पर फंसे बारह भारतीय चालक दल को एक अन्य जहाज एमवी हरमीज के जरिये सुरक्षित बता लिया गया।
तटरक्षक बल के अनुसार, मुंबई में इसके समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को 21 जुलाई, 2021 की दोपहर को सूचना मिली कि एमवी कंचन ईंधन संदूषण के कारण गुजरात के उमरगाम में फंसा हुआ हैं, जिसके परिणामस्वरूप इसका इंजन काम नहीं कर रहा और जहाज को बिजली सप्लाई भी नहीं हो रही है।
इलाके में मौसम काफी खराब था और 50 समुद्री मील तक हवाएं चल रही थीं और समुद्री लहरें 3-3.5 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई थीं।
तटरक्षक बल ने कहा कि बाद में शाम को, जहाज के मालिक ने सूचित किया कि एमवी कंचन, जो कार्गो के रूप में स्टील कॉइल ले जा रहा था, उसने लंगर गिरा दिया और स्टारबोर्ड (दाईं ओर) की ओर झुकता जा रहा है।
एमअरसीसी ने तब फंसे हुए जहाज एमवी कंचन की सहायता के लिए आसपास के सभी जहाजों की पहचान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा जाल को सक्रिय किया।
आसपास के क्षेत्र में एमवी हरमीज ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और तुरंत संकटग्रस्त जहाज की ओर चल दिया।
उबड़-खाबड़ समुद्र को पार करते हुए, एमवी हरमीज ने 21 जुलाई,2021 को रात के ऑपरेशन में एमवी कंचन के सभी 12 चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया। साथ ही, फंसे हुए जहाज की सहायता के लिए जहाजरानी महानिदेशालय द्वारा ईटीवी वाटर लिली को तैनात किया गया है।
तटरक्षक बल ने कहा कि इसके अलावा, जहाज के मालिकों द्वारा दो टग भी तैनात किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योगी ने दिए सभी गौशालाओं के निरीक्षण करने के आदेश
Next: लोकसभा में तीसरे दिन भी जारी रहा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.