Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • देवदार व बान का पौधा रोपित कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

देवदार व बान का पौधा रोपित कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़। हिमाचल प्रदेश वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रैड क्राॅस सोसाइटी के सौजन्य से प्रदेशव्यापी 72वां वन महोत्सव तथा पौधरोपण अभियान के तहत आज वन विभाग, नगर पंचायत और अन्य विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से आरक्षित वन क्षेत्र राजगढ़ सी-2 तथा हाब्बन वन परिक्षेत्र  के शिलांजी में पाठशाला के साथ लगते क्षेत्रो में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमंडल अधिकारी राजगढ़ सुरेंद्र मोहन ने राजगढ़ तथा शिलांजी में देवदार और बान का पौधा लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वन मण्डल अधिकारी संगीता महाला, तहसीलदार कपिल तोमर, नगर पंचायत सचिव अजय गर्ग, वन परिक्षेत्राधिकारी राजगढ़ श्याम दत, वन परिक्षेत्राधिकारी हाब्बन रणधीर सिंह, वन व अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, कनिष्ठ अभियन्ता नगर पंचायत मोहन लाल, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक विमलेश शर्मा व कृष्णा चौहान, महिला मण्डल, युवक मण्डल, महाविद्यालय राजगढ़ के छात्रों सहित अन्य लोगों ने भी देवदार और बान के पौधे लगाए। इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम के तहत भी पौधरोपण किया गया।
एसडीएम ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आज आरक्षित वन क्षेत्र राजगढ़ सी-2 में आधे हेक्टेयर क्षेत्र भूमि पर देवदार के 150 पौधे तथा वन परिक्षेत्र हाब्बन के शिलांजी में पाठशाला  के साथ लगते एक हेक्टयर क्षेत्र में देवदार व बान के लगभग 800 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने उपमंडलवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लगाए गए इन पौधों की देखभाल करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है। वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है। इसके साथ-साथ वनो का संरक्षण की जरूरी है यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती व पर्यावरण प्रदूषण रहित रहे तथा और हमारा जीवन  सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा पौधरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आई.पी.एल. की तर्ज पर देश में शुरू होगी खो-खो लीग :  त्यागी
Next: वीरभट्टी डबल लेन पुल के सुचारू होने में अभी दो माह का इंतजार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.