Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आई.पी.एल. की तर्ज पर देश में शुरू होगी खो-खो लीग :  त्यागी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आई.पी.एल. की तर्ज पर देश में शुरू होगी खो-खो लीग :  त्यागी

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

-हिमाचल के खिलाड़ी अब मैट पर खेलेंगे खो-खो
आरएनएस ब्यूरो सोलन।
 आई.पी.एल. की तर्ज पर अब देश में खो-खो लीग भी शुरू हो गई। नवम्बर महीने इस लीग को शुरू करने की योजना है। इसमें लीग देश के ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी भाग लेंगे। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव एम.एस. त्यागी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग में कुल 8 टीमें खेलेगी और विदेशी खिलाडिय़ों को 5 फीसदी कोटा निर्धारित किया गया है। इस लीग के मैच मुम्बई, पूणे, बंगलौर, जयपुर, दिल्ली व  चेन्नई में खेले जाएंगे। इस लीग के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीनकाल से खेली जाने वाली इस लोकप्रिय खेल को बढ़ावा मिलेगा। क्रिकेट के बाद  देश में खो – खो सबसे लोकप्रिय खेल है। देश के खिलाडिय़ों को इस लीग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। त्यागी ने बताया कि भारत में ही यह खेल शुरू हुआ था लेकिन अब देश के 34 देशों में इसे खेला जा रहा है। खो -खो फेडरेशन आफ इंडिया के प्रयासों से यह खेल अब दूसरे देशों में भी खेला जा रहा है।
एम.एस. त्यागी ने बताया कि हिमाचल में खो – खो को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में लड़कियों की  खो- खो अकादमी चली हुई है। यदि प्रदेश सरकार खो -खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को भूमि उपलब्ध करवाती है तो प्रदेश में खो – खो की नई अकादमी स्थापित की जाएगी। जिसमें खेल मैदान के अलावा खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने हिमाचल खो – खो संघ को एक मैट देने की घोषणा भी की है। अब प्रदेश के खिलाड़ी मैट में ही खो – खो खेलेंगे। राष्ट्रीय खेलों में मैट पर इसे खेला जाता है। इसके कारण प्रदेश के खिलाडियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उनकी यह परेशानी भी दूर हो गई है। त्यागी ने बताया कि धन का कोई अभाव नहीं है। इसलिए खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उनका कहा कि इस खेल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की जरूरत है ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चे अधिक से अधिक संख्या में इस खेल के साथ जुड़े।
प्रदेश में खो – खो अकादमी खोलने की योजना : अभिषेक ठाकुर
हिमाचल खो – खो संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उनका प्रदेश में खो -खो अकादमी  खोलने की योजना है। वे इसको लेकर जल्द ही  केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे। प्रदेश में अकादमी शुरू होने से प्रदेश के खिलाडियों की प्रतिभा में और निखार आएगा। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जल्द ही सब जूनियर, जूनियर व सीनियर प्रतियोगिताएं शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खो – खो को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है।

अभिषेक ठाकुर बने हिमाचल खो-खो संघ के अध्यक्ष

हिमाचल खो-खो संघ के हुए चुनाव में मंडी के अभिषेक ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बुधवार को पैरागॉन होटल में यह चुनाव हुए है। इन चुनाव के लिए  फैडरेशन आफ इंडिया की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त उपकार सिंह विर्क, प्रदेश सरकार की जिला खेल अधिकारी सूदेश धीमान तथा हिमाचल ओलंपिक संघ की ओर से प्रताप वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इस चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एडवोकेट एस.डी.गिल को निर्वाचन अधिकारी व जिला न्यायालय सोलन के एडवोकेट विवेक कालिया को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस चुनाव में सोलन के  देवीदत्त तनवर को महासचिव , शिमला के एल.आर.वर्मा व ऊना के आर. के. डोगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हमीरपुर के अश्वनी जगोता व बिलासपुर के पवन ठाकुर को उपाध्यक्ष, मंडी के लक्ष्मी दत्त , कांगड़ा के डा. संजय मनकोटिया , सिरमौर के सुनील चौधरी व कमलेश गुप्ता को सह सचिव, सोलन के चमन लाल तनवर को कोषाध्यक्ष, ऊना के प्रवीण दूबे व लाहौल स्पीति के हीरा सिंह को संगठन सचिव, बिलासपुर के अमरजीत ङ्क्षसह ठाकुर को तकनीकी सलाहकार, सोलन के नरेश पाल को प्रैस सचिव, सोलन के महेश अरोड़ा को ऑडिटर, शिमला के राकेश बिस्ट को कार्यालय सचिव तथा हमीरपुर के विजय कुमार, बिलासपुर के नवनीत ठाकुर, शिमला के नरेश पाल वर्मा और कुल्लू के शेर सिंह कश्यप को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यह कार्यसमिति अगले चार वर्षों के लिए काम करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ से गिरकर महिला घायल
Next: देवदार व बान का पौधा रोपित कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.