Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संविदा व प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सेज महासंघ ने लिखित परीक्षा को निरस्त करने की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

संविदा व प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सेज महासंघ ने लिखित परीक्षा को निरस्त करने की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात स्टाफ नर्सेज ने नर्सिंग के पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को रद्द करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। संविदा व प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सेज महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में जल्द भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। महासंघ ने ऐसा न होने पर राज्यभर में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि राज्य में आयुर्वेदिक स्टाफ नर्स, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, एलोपैथिक फार्मासिस्ट, एएनएम का चयन वरिष्ठता के आधार पर होता है लेकिन अकेले स्टाफ नर्स के लिए मानक बदल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक नर्सेज की भर्ती वरिष्ठता के आधार पर ही होती आई है। लेकिन इस बार सरकार जानबूझकर अस्पतालों में सेवा दे रहे बेरोजगारों को बाहर करने के लिए भर्ती परीक्षा कराने पर तुली हुई है। उन्होंने मांग की कि राज्य के अस्पतालों में पहले से ही संविदा, आउटसोर्स से लगे सभी संविदा कर्मियों को वरिष्ठता के आधार पर सेवायोजित किया जाए। उसके बाद शेष बचे पदों पर सरकार अपनी मर्जी के अनुसार भर्ती कर सकती है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मामूली वेतन पर 15 साल से सेवा करने के बाद अब उन्हें बाहर किया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है। एक दिन पूर्व महासंघ का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री से भी मिला था जिसमें तत्काल भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूगल क्रोम का आया नया फीचर, अब यूजर वेबसाइट पर दी गई जानकारी को कर सकेंगे ट्रैक
Next: उफनाए गदेरे में बहे युवक का शव चौथे दिन मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.