Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • जम्मू के सतवारी में फिर दिखा ड्रोन, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू के सतवारी में फिर दिखा ड्रोन, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

जम्मू, 21 जुलाई (आरएनएस)। जम्मू के सतवारी इलाके में एक बार ड्रोन की हरकत देखी गई है। यह ड्रोन आज सुबह करीब 4.15 पर रायपुर सतवारी में दिखा। सतवारी इलाके में इस ड्रोन को सबसे पहले सेना के जवानों ने देखा। इसके बाद सेना ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी इसे लेकर सूचना दी है। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इलाके में तलाशी अभियान लगातार जारी है। आतंकियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल लगातार किए जाने पर पुलिस महकमा चिंतित है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की रणनीति दोबारा बनाने के लिए कहा है। साथ ही आतंकियों के ड्रोन इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।
वहीं 20 जुलाई को डीजीपी ने पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सैन्य अफसरों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा को लेकर गहरा मंथन किया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करें। हर एक जिले में नए सिरे से रणनीति बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए और इनकी मदद करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके लिए पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल होना जरूरी है। सीमांत इलाकों में अधिक सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इसके लिए पुलिस पोस्टों और नाकों पर अतिरिक्त तैनाती करने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ पर नजर रखी जा सके, क्योंकि आतंकी लगातार घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैैं। ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए आतंकी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब दूसरे राज्य के पुरुष भी बन सकेंगे स्थानीय निवासी
Next: आंदोलन की राह ढूंढने लगे है प्रशिक्षित डीएलएड धारक

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.