Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एसटीएच में कोरोना के अलावा सामान्य बीमारियों का भी करें इलाज : चिकित्सा शिक्षा निदेशक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

एसटीएच में कोरोना के अलावा सामान्य बीमारियों का भी करें इलाज : चिकित्सा शिक्षा निदेशक

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
29

हल्द्वानी। एसटीएच में अब कोरोना के अलावा भी सामान्य बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशक युगल किशोर पंत ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब हमें धीरे-धीरे कोरोना के अलावा भी अन्य बीमारियों का इलाज के लिए सेवाएं शुरू करनी होंगी। क्योंकि अब ज्यादा समय के लिए चिकित्सालय में अन्य सेवाएं बाधित नहीं कर सकते हैं। वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय के सभागार में क्लीनिकल विभाग के विभागाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक लेते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने डॉक्टरों के कार्य की सराहना की और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपका काम सराहनीय है। रोगियों को बेहतर इलाज मिल रहा है। रोगी स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी समस्याओं व आपसी संवादहीनता से बुराई हो जाती है। आपको देखना है कि आपके अधीनस्थ कठिन तरीके से काम कर रहे हैं। एसटीएच अच्छा संस्थान है। कोरोना के रोगियों के ईलाज में आप सभी को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। निदेशक ने प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी को निर्देशित किया कि कोरोना में सभी विभागों के डॉक्टर ड्यूटी करें। इसका रोस्टर बनाया जाए। इसमें वरिष्ठ डॉक्टरों को वार्डो का इंचार्ज बनाया जाए। ये सभी स्वास्थ्य, साफ-सफाई अथवा भोजन की व्यवस्था भी देखेंगे। सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स अपना काम जिम्मेदारी से कर रहे हैं या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी सीनियर डॉक्टर व चिकित्सा अधीक्षक की होगी। चिकित्सा शिक्षा अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने कहा कि रोगियों के इलाज में किसी प्रकार की मशीन व उपकरणों की जरूरत हो तो खरीद लिया जाए। इसके लिए बजट की कमी नहीं है। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों से भी चर्चा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा मांगे पांच करोड़
Next: देश में भाजपा के 500 कार्यालय बन चुके, 300 और बनेंगे: नड्डा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.