Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शिकारी दल ने आदमखोर गुलदार को मार गिराया
  • टिहरी

शिकारी दल ने आदमखोर गुलदार को मार गिराया

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र के दुरोगी गांव में नरभक्षी गुलदार ने एक और महिला को निवाला बना दिया। तीन दिन में गुलदार दुरोगी गांव की दो महिलाओं को मार चुका था। मंगलवार देर शाम शिकारी दल ने आदमखोर गुलदार को मार गिराया। मंगलवार सुबह दुरोगी गांव निवासी मदन लाल की पत्नी गुंदरी देवी अन्य महिलाओं के साथ बकरी चराने घर से कुछ दूर जंगल में गई थी। इस दौरान अचानक गुलदार ने गुंदरी देवी पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल ले गया। साथ की महिलाओं ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंज अधिकारी देवेंद्र पुंडीर, तहसीलदार एसएस कठैत और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने महिला की तलाश की तो कुछ ही दूर उसका अधखाया शव पड़ा मिला। महिला के गले पर दांत व नाखून के निशान थे। दो दिन पूर्व 18 जुलाई को दुरोगी गांव की ही शकुंतला देवी को गुलदार ने घर के आंगन से ही उठा लिया था। शकुंतला देवी का शव भी आधी रात को जंगल में मिला। इससे पहले 15 जुलाई को गुलदार एक महिला को हमला कर घायल कर चुका है।

शिकारी जहीर बख्शी ने देर शाम किया गुलदार को ढेर
दुरोगी गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग के शिकारी जहीर बख्शी ने टीम के साथ आदमखोर की तलाश तेज कर दी। जिन स्थान पर महिला का अधखाया शव गुलदार ने छोड़ा था, उसी स्थान पर आदमखोर गुलदार देर शाम पहुंचा। जहां पहले से ही शिकारी दल घात लगाए हुए था। शिकारी जहीर बख्शी ने निशाना लगाकर गुलदार को ढेर कर दिया। गुलदार की मौत से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई-कर्मचारियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर
Next: नाराज तीर्थ-पुरोहितों ने की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.