Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार के 11 मोटर मार्ग बंद
  • देहरादून

जौनसार के 11 मोटर मार्ग बंद

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन नहीं ले रहा सुध

विकासनगर। जौनासार क्षेत्र के 11 मोटर मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों की परेशानियों में भी दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कई गांवों में अब राशन का संकट भी पैदा होने लग गाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। यातायात ठप होने के कारण गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्भवती महिलाएं नियमित जांच के लिए अस्पताल जाने में भी असमर्थ हैं। प्रभावित ग्रामीण सोबन सिंह, शमशेर सिंह, दिलबर सिंह, जवाहर सिंह, मोहनलाल, संतू दास, प्रीतम सिंह, रघुवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से मार्ग बंद होने गांवों में कई परिवारों के सामने राशन का संकट पैदा हो गया है। खारसी, रायगी, नराया, लुधेरा गांवों में एक सप्ताह से राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री नहीं पहुंची है। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण बाजारों तक जाने में असमर्थ हैं। गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। बताया कि प्रशासन ग्रामीण मार्गों को खोलने के लिए समय पर कोशिश नहीं कर रहा है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करने के साथ ही नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। एक सप्ताह से नगदी फसलें मंडी तक नहीं पहुंची हैं। नगदी फसलों के बर्बाद होने से उन्हें सालभर आर्थिक संकट का सामना करने की चिंता सताने लगी है। प्रभावित ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग खोलने की मांग की है। उधर, पीएमजीएसवाई कालसी के एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि सभी बंद मार्गों को खोलने के जेसीबी मशीन लगा दी गई हैं। जल्द ही सभी मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई
Next: मारपीट में क्रॉस मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.