Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आढ़तियों और प्रशासन के बीच खींचतान का सिलसिला शुरू
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आढ़तियों और प्रशासन के बीच खींचतान का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस सोलन(परवाणू) : सेब सीजन की शुरुवात होते ही परवाणू टर्मिनल मंडी में सुविधाओं  व असुविधाओं को लेकर आढ़तियों व् प्रशासन के बीच खींचतान का सिलसिला शुरू हो जाता है।  एक ओर आढ़ती असुविधाओं के लिए प्रशासन को दोष देते हैं वही प्रशासन अपने बचाव में आढ़तियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का बखान करते हैं। आढ़तियों के अनुसार मंडी में सीजन शुरू होने तक भी प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएँ सुचारु नहीं की जाती जिनमे बिजली पानी व सबसे आवश्यक शौचालय है। वहीँ प्रशासन आढ़तियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पार्किंग शौचालय व शेड आदि का हवाला देकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं।

 इस बारे में बात करने पर आढ़ती एसोसिएशन प्रधान संजीव ब्रांटा ने बताया कि आये वर्ष सीजन शुरू होने के बाद मांग करने पर प्रशासन द्वारा सुविधाएँ शुरू की जाती है।  संजीव ने कहा कि बिजली पानी की असुविधा से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता परन्तु  बाहर से आने वाले आढ़तियों व ग्रोवरों के लिए सबसे अधिक आवश्यक शौचालय है जिसका प्रशासन को ख़ास ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे शेड व शौचालय बनाते वक्त आढ़तियों से कोई चर्चा या  किसी प्रकार का सुझाव नहीं लिया गया, प्रशासन द्वारा बनाये जा रहे शेड व शौचालय का कोई लाभ नहीं है। ब्रांटा ने बताया की प्रशासन द्वारा बिजली व् पानी की समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है परन्तु शौचालय की सुविधा जस की तस है।

  दूसरी ओर परवाणू टर्मिनल मंडी के प्रभारी  राजेश शदैक ने कहा की प्रशासन द्वारा आढ़तियों व् ग्रोवरों  की सुविधाओं का पूरा धयान रखा जाता है।  मंडी में सीजन से पहले सुविधएं प्रशासन द्वारा देने  का प्रयास किया जा सकता है परन्तु ऐसा करने पर स्थानीय लोग व् कबाड़ी चीज़ों का नुकसान कर देते हैं जिसके चलते ऐसा करना सम्भव नहीं हो पा रहा है।  वहीँ शौचालय की समस्या के लिए भी कार्य किया जा रहा है व एक सप्ताह में यह सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। निर्माण कार्य के चलते कुछ असुविधा अवश्य है जिसके लिए हमें खेद है व निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात आढ़तियों व ग्रोवरों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिफ्रेशर कोर्स प्रमाण पत्र न मिलने से चालक परेशान
Next: बिजली के करंट से दो लोगों की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.