Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
  • देहरादून

उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

RNS INDIA NEWS 19/07/2021
rns featured image new

आपदा प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने रविवार सांय इसके बारे में पता चलते ही जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने  जि़ला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित करने को कहा।

सीएम ने किया राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर गुलदार ने किये परिवार के 4 लोग घायल
Next: विवादों के घेरे में आयी फिल्म हसीन दिलरूबा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.