Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इंग्लैंड दौरे से लौटी युवा क्रिकेटर स्नेह राणा का दून पहुंचने पर जोरदार स्वागत
  • उत्तराखंड

इंग्लैंड दौरे से लौटी युवा क्रिकेटर स्नेह राणा का दून पहुंचने पर जोरदार स्वागत

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
34 (1)

देहरादून। इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद पहली बार दून पहुंची युवा क्रिकेटर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत किया गया। दून पहुंचने पर स्नेह राणा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक श्रीमहंत देवेंद्र दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद स्नेह ने रेसकोर्स स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में पौधा रोपा। सोमवार सुबह स्नेह राणा दिल्ली से देहरादून पहुंची। वह अपने कोच नरेंद्र शाह व परिजनों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंची। जहां दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उत्तराखंड व भारत सरकार से स्नेह राणा को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मुहिम का भी एक सार्थक उदाहरण हैं। कहा कि स्नेह उत्तराखंड समेत पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। श्री गुरुराम राय विवि जल्द ही स्नेह राणा को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसके बाद स्नेह राणा रेसकोर्स स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पहुंची। जहां स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा खत्री, उनके कोच व लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र शाह, सचिव किरण शाह व क्लब के बच्चों ने स्नेह का जोरदार स्वागत किया। स्नेह राणा ने क्लब के सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेटर स्नेह राणा ने स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्फा वैरियंट से बी.1.617.2 डेल्टा वैरियंट 40-60 प्रतिशत अधिक संक्रामक : डॉ. एन के अरोड़ा
Next: हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने में नौ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.