Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवादों के घेरे में आयी फिल्म हसीन दिलरूबा
  • हरिद्वार

विवादों के घेरे में आयी फिल्म हसीन दिलरूबा

RNS INDIA NEWS 19/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हाल ही में रिलीज हुई तापसी पन्नु की फिल्म हसीन दिलरूबा विवादों के घेरे में आ गई है। गंगा किनारे फिल्माए गए सीन में मांस-मदिरा का सेवन करते दिखाया गया है। श्री गंगा सभा ने फिल्म के ऐसे सीन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शासन प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही है। गंगा सभा का कहना है कि गंगा किनारे ऐसे सीन फिल्म में बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप लेने को कहा जाएगा। फिल्म हसीन दिलरूबा में एक कलाकार धर्मशाला की छत में शराब-धूम्रपान का सेवन करता दिख रहा है। छत से गंगा और पुल सभी कुछ साफ दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म में कुत्तों को मांस खिलाने का भी सीन फिल्माया गया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग हरिद्वार में गंगा किनारे एक धर्मशाला में की गई है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य आपत्तिजनक है। धर्मशाला के अंदर क्या फिल्माया जा रहा है इसका किसी को क्या पता। फिल्म बनाने वाले अनुमति तो ले आते हैं लेकिन क्या सीन फिल्माएंगे इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाती है। तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि मामले में आपत्ति को लेकर शासन प्रशासन को पत्र भेजे जाएंगे। जिसमे मामले की सारी जानकारी देकर उनसे हस्तक्षेप करने और भविष्य में ऐसी फिल्मों को अनुमति न दिए जाने की मांग की जाएगी। उधर राज्य के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद का कहना है कि गंगा किनारे ऐसी फिल्मों को बनाकर जनमानस को दिखाना अपराध है। इस तरह के अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म निर्माता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Next: राहत के साथ उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.