Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन एसपी ने किया परवाणू टीटीआर चौक का निरीक्षण
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन एसपी ने किया परवाणू टीटीआर चौक का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 19/07/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(परवाणू) : परवाणू में बीती शाम को जाम के चलते पर्यटकों को लगभग 2 किलोमीटर लम्बे जाम का सामना करना पड़ा तथा पुलिस को भी जाम को सुचारु करने में घंटों मशक्क्त करनी पड़ी।  इस सिलसिले में स्थिति का निरीक्षण के लिए सोलन एसपी अभिषेक यादव सोमवार शाम स्वयं परवाणू के टीटीआर चौक पहुंचे। यहाँ उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से जाम की स्थिति से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया तथा कुछ मुख्य कारणों पर बातचीत की। एसपी अभिषेक यादव से बातचीत पर उन्होंने बताया कि रविवार को लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है व हमारा प्रयास है की ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नई रणनीति पर काम किया जाए। अभिषेक ने कहा कि हिमाचल में रोजाना लगभग तीन से चार हजार वाहन प्रवेश करते हैं तथा वीकेंड पर यह संख्या 7 से 8 हजार तक पहुंच जाती है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में हाइवे अथॉरिटी से भी बात की गयी है तथा सनवारा टोल पाल्ज़ा वालों से भी इस बारे में चर्चा हुई है।  यादव  ने कहा कि फोरलेन का काम अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है तथा वीकेंड पर ट्रैफिक फ्लो बढ़ने के कारण शिमला की  ओर जाने वाले पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ता है। सनवारा टोल पर लगने वाले जाम की बात पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि सनवारा टोल पर वाहन काफी धीमी गति से पार हो रहे हैं और यह भी जाम लगने की एक वजह है।  परन्तु टोल का कुछ हिस्सा अभी निर्माणाधीन होने के चलते यह समस्या आ रही है।  काम पूरा होते ही ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिल सकेगी। एसपी ने कहा की हम सभी सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर रहे हैं ताकि ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया जा सके व् हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान में आग लगने से पति-पत्नी, 2 बेटियां जिंदा जलीं
Next: नैनो टेक्नोलाॅजी उद्यमिता की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.