Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घर में घुसकर गुलदार ने किये परिवार के 4 लोग घायल
  • अल्मोड़ा

घर में घुसकर गुलदार ने किये परिवार के 4 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 19/07/2021
07 (23)

अल्मोड़ा। भिकियासैंण में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने बीती रात हमला कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। उन्होंने हो हल्ला कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांधी नगर मोहल्ले में नूरजहां (60) पत्नी शाबिर हुसैन अपने परिवार से साथ रहती है। उसका बेटा आरिश (20) रविवार देर रात करीब एक बजे लघु शंका के लिए बाहर आया। इसी दौरान घर की छत में घात लगाये गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आरिश चिल्लाते हुये घर के अंदर की ओर भागा। गुलदार भी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर घुस गया और उसने नूरजहां, असलम (27) और रिहाना (39) को भी पंजा मारकर घायल कर दिया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। चारों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। इधर, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार निशा रानी, रेंजर मदनलाल और फॉरेस्टर सीएस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। रेंजर मदन लाल ने कहा गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा यह पहला मौका है जब नगर पंचायत क्षेत्र में गुलदार ने लोगों पर हमला किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीबाग पुल के पास सुरक्षा दीवार ढही, भीमताल हल्द्वानी मार्ग बंद, ज्योलिकोट से जा रहे वाहन
Next: उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.