Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से जौनसार में एक दर्जन से ज्यादा रोड बंद
  • देहरादून

बारिश से जौनसार में एक दर्जन से ज्यादा रोड बंद

RNS INDIA NEWS 19/07/2021
rns featured image new

साहिया। जौनसार बावर क्षेत्र में रविवार देर रात और सोमवार दिन भर हुई बारिश ने ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पिछले सप्ताह हुई बारिश से बंद हुए मार्गों पर दो दिन पहले ही यातायात बहाल हुआ था। लेकिन यहां एक बार फिर लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मार्ग समेत पंद्रह प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। जिनमें से दस लोनिव चकराता के अधीन और पांच पीएमजीएवाई कालसी के अधीन हैं।मार्ग बंद होने से ग्रामीण फिर अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दो दिन पहले मार्ग खुलने से ग्रामीणों को अपनी नगदी फसलें मंडी तक पहुंचने की उम्मीद जगी थी, लेकिन रविवार रात हुई बारिश ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। ग्रामीण संतराम, सबल सिंह, पुष्कर सिंह, मोहनलाल, प्रताप सिंह, भूपाल सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नगदी फसलें घरों और खेतों में ही बर्बाद हो रही हैं। खेतों में खड़ी फसलों को भी ज्यादा बारिश से नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण अपने आवश्यक कार्यों के लिए तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बरसात में गांवों में कोई दुर्घटना होने पर मदद पहुंचने में भी देरी हो सकती है। ग्रामीणों ने जल्द सभी बंद मार्गों पर यातायात बहाल करने की मांग की है। ये मार्ग हैं बंद: लोनिवि साहिया के अधीन आने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग, शहीद सुरेश तोमर मोटर मार्ग, बिजऊ-कुइथा-खतार, बबड़ीधार-लुहुन बैंड, ढलीन-सकरौल, मीनस-अटाल, शंभू की चौकी-पंजिया बनसार, मुंशी घाटी-धौरा, साहिया-क्वानू और नराया-लोरली मोटर मार्ग। पीएमजीएसवाई कालसी के अधीन आने वाले शिलीखंड-कुनैन मोटर मार्ग, माख्टी-पोखरी, बायला और पंजिया मोटर मार्ग।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला ने लगाई सरयू में छलांग, लापता
Next: उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में परिवर्तन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.