Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new
आरएनएस
सोलन(अर्की) :  ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में प्रदेश में चल रहे पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत  श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में आधुनिक हिमाचल के निर्माता युग पुरुष  पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का पूरे  देश, प्रदेश व अर्की विधानसभा के लिए योगदान रहा, उस योगदान को याद व सराहा गया।
 ब्लॉक कांग्रेस अर्की के हर सच्चे कार्यकर्ता द्वारा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कई कार्यकर्ता ऐसे भी निकले जो भावुक होकर अपनी आंखों में आंसुओं को नहीं रोक पाए।

ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम केेेे तहत ब्लाक कांग्रेस अर्की के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अर्की उपमंडल मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग विश्राामगृह मैं स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि शनिवार 17 जुलाई को पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत अर्की विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेे वाली प्रमुुख नदी गंभर में बनोह (खरडहट्टी) के समीप सुबह 10 बजे उनकी अस्थियों का विसर्जन अर्की ब्लॉक  कांग्रेस  कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्रर ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश केे नहीं बल्कि देश के भी लोकप्रिय नेता थे।

उन्होंनेे कहा कि सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा अर्की उपमंडल मुख्यालय में अस्पताल के समीप पार्क में  स्थापित की जाएगी। उन्होंनेेे यह भी कहा कि यह प्रतिमा 1 जनवरी 2022 को स्थापित की जाएगी तथा जयपुर में इस प्रतिमा को बनवाया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि क्योंकि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अर्की विधानसभा क्षेत्र का विधायक होते हुए अंतिम सांंस ली थी तथा यह दायित्व बनता है अर्की विधानसभा क्षेत्र  सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंनेे बताया कि नगर पंचायत अर्की द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए अस्पताल के नजदीक बने पार्क में स्थान देने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

 उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा निजी अंशदान से स्थापित  की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, अमर चंद पाल, सतीश कश्यप, कांशी राम शर्मा, सुशील ठाकुर,  संजय ठाकुर, ऋषि देव शर्मा, नगर पंचायत अर्की के प्रधान अनुज गुप्ता सहित  ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
Next: फकीरे राम मंदिर की ज़मीन खरीद सौदे को लेकर चंपत राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.