Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्य सचिव ने की लोनिवि एवं एनएचएआई द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा
  • देहरादून

मुख्य सचिव ने की लोनिवि एवं एनएचएआई द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने बुधवार को सचिवालय में लोनिवि एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। कार्यों में गति एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रोजेक्ट्स की लगातार मॉनीटरिंग की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि नई सडक़ों के निर्माण के साथ ही पुरानी सडक़ों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सडक़ों के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के बाद सडक़ों को गड्ढा मुक्त किए जाने, नए डामरीकरण पर भी फोकस किया जाना चाहिए। उन्होंने एनएचएआई द्वारा विभिन्न सडक़ों के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु प्रत्येक माह मुख्य सचिव स्तर पर मीटिंग कराने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने बताया कि चारधाम परियोजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग(394.98 किमी), पी.आई.यू. मोर्थ (21.43 किमी), बी.आर.ओ.(151.76 किमी) एवं एन.एच.आई.डी.सी.एल.(102.24 किमी) द्वारा कुल 670.41 कि.मी. सडक़ का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा 341.38 किमी (92 प्रतिशत), पी.आई.यू. मोर्थ द्वारा 21.43 किमी (100 प्रतिशत), बी.आर.ओ. द्वारा 116.13 किमी (76 प्रतिशत) एवं एन.एच.आई.डी.सी.एल. 83.61 किमी (81 प्रतिशत) द्वारा कुल 562.55 किमी (84 प्रतिशत) सडक़ का निर्माण किया जा चुका है। प्रमुख सचिव श्री सुधांशु ने कहा कि लोनिवि द्वारा कुछ आई.टी. इनीशिएटिव भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एम.आई.एस) पर सभी कार्यों की समीक्षा की जाती है। इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सभी सडक़ों एवं पुलों की जी.आई.एस. डाटा सहित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें फॉरेस्ट प्रपोजल एवं बैंक गारन्टी की वैलिडिटी जैसे गम्भीर मुद्दों पर सम्बन्धित अधिकारी को ऑटो एलर्ट करने जैसे कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर मसूरी में दुपहिया से प्रवेश पर रोक
Next: पंजाबी महासभा एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने की सीएम से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.