Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आवास-विकास परिषद को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी
  • हरिद्वार

आवास-विकास परिषद को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कमजोर आय वर्ग को मिलने वाली आवास योजना की जिम्मेदारी उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद को दे दी गई है। आवास एवं विकास परिषद ने प्राइवेट बिल्डर्स की मदद से पीपीपी मोड़ पर आवासीय योजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में रुडक़ी के बेलड़ी में एक हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास बनाकर दिए जाने हैं। जिसके लिए प्राईवेट कंपनी ने आवेदकों से सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। रुडक़ी नगर निगम क्षेत्र के अंर्तगत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए आवासीय योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत रुडक़ी नगर निगम में कमजोर आय वर्ग के 5150 लोगों ने आवेदन किया था। नगर परियोजना प्रबंधक आशुतोष गुसाई ने बताया कि इस योजना के तहत फ्लैट की अनुमानित लागत छह लाख होगी। जिसमें ढाई लाख की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। लेकिन कई सालों से इस योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते सरकार ने उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद को इस योजना की जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत प्राइवेट बिल्डर्स के माध्यम से आवास बनाकर लाभार्थियों को योजना की शुरुआत कर दी गई है। प्रथम चरण में बेलड़ी में 1088 लोगों को आवास बनाकर देने के लिए पीपीपी मोड़ पर एक प्राइवेट बिल्डर्स को जिम्मेदारी दी गई है। नगर परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इसके लिए प्राइवेट बिल्डर्स को आवेदकों से सहमति पत्र लेने होंगे। बुधवार को मेयर गौरव गोयल के कैंप कार्यालय में सहमति पत्र के लिए कैंप का आयोजन किया गया।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगरपालिका कर्मचारियों ने ली हड़ताल वापस
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.