Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करी के अभियुक्तों की जमानत अर्जी ख़ारिज
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी के अभियुक्तों की जमानत अर्जी ख़ारिज

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान के न्यायालय में अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम दलपतपुर, जिला मुरादाबाद तथा अभियुक्त जोगेन्द्र कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम बोहरनपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा धारा 8/200 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत हेतु जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गए। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा अभियुक्तगणों की जमानत का घोर विरोध करते हुए न्यायालय को यह बताया कि 30 जून 2021 को वादी मुकदमा एस०आई० गिरीश चन्द्र पन्त पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर नैल कमान तिराहे, डोटियाल पर अभियुक्तगण के वाहन संख्या UKO7N-7335 गेट्स हुंडई कार को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन के अंदर से 104 टांट के बोरे व 01 प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ पुलिस कर्मचारियों को शक होने पर उक्त टांट के बोरे व प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया गया तो टांट के बोरे व प्लास्टिक के कट्टे से गांजा बरामद हुआ। उक्त टाट के बोरे व प्लास्टिक के कट्टे को इलैक्ट्रानिक तराजू से तोला गया तो कुल 53 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा निकला तथा मौके पर स्वतंत्र गवाह के समक्ष पुलिस कर्मचारियों द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से माल बरामदगी के सन्दर्भ में सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने यह भी कहा कि अभियुक्तगण दूसरे राज्य के निवासी हैं यदि अभियुक्तगण को जमानत पर रिहा किया जाता है तो अभियुक्तगण जमानत का दुरुपयोग करने व विवेचना में सहयोग करने में असफल रह सकते हैं एवं पुनः अवैध तस्करी आदि कामों में लिप्त होने की पूर्ण सम्भावना है। जिस पर न्यायालय द्वारा पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्तगणों की जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए आज दिनांक 14 जुलाई को खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए 8 महत्वपूर्ण फैसले
Next: मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.