Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • दुनियाभर में दस्तक दे चुकी है तीसरी लहर
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

दुनियाभर में दस्तक दे चुकी है तीसरी लहर

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
Coronavirus - outpatient clinic in Stuttgart

भारत सरकार ने लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली (आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में कोरोना के मामलों में एकबार फिर से तेजी देखी जा रही है। देश के 55 जिलों में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। वहीं 73 जिलों में अभी भी हर दिन औसतन 100 से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी और अगर हमने कोरोना नियमों का पालन नहीं किया तो हमें भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जब तीसरी लहर की बात होती है तो लोग इसे मौसम की भविष्यवाणी की तरह लेते हैं। उन्होंने आग कहा कि वे तीसरी लहर की गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारी को समझ नहीं रहे हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अरुणाचल प्रदेश में फिर से नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। हमने कोरोना प्रबंधन के लिए 11 राज्यों में टीमें भेजी हैं। इसमें उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ केरल और ओडिशा शामिल हैं।

इन जिलों में 100 के पार नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी 73 जिलों में हर दिन 100 से ज्यादा नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं, 4 मई को कोरोना पीक के दौरान 531 जिलों में 100 से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हो रहे थे। मंत्रालय ने आगे बताया कि देश के 55 जिलों में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सबसे ज्यादा राजस्थान के 9 जिले शामिल हैं। लव अग्रवाल ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले दर्जे हुए हैं। पिछले हफ़्ते से कोरोना मामलों में 6त्न की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिफऱ् 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज़्यादा कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। अब तक 30.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7.49 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई।

कोरोना की तीसरी लहर की आहट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 1 हफ्ते में नए मामलों में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल देश में हर हफ्ते औसतन 40,841 नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। देश में फिलहाल 30.3 फीसदी केस केरल से, महाराष्ट्र से 20.8 फीसदी, तमिलनाडु से 8.5 फीसदी, आंध्र प्रदेश से 7.3 फीसदी और ओडिशा से 6.5 फीसदी नए मामले सामने आ रहे हैं। यानी पूरे देश में कोरोना के नए मामलों में से 73.4 फीसदी इन 5 राज्यों से ही रिपोर्ट हो रहे हैं।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कोरोना नियमों के प्रति लापरवाही के प्रति लोगों को आगाह करते हुए कहा, ‘दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर जारी है, हमारे देश में तीसरी वेव ना आए इसके लिए हम सब को साथ आना होगा। देश के कई हिस्सों में कोरोना नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। यह अभी तक कोरोना पर हमने जितना काबू पाया है, उसे खत्म कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलग-अलग कंपनियों की कोरोना वैक्सीन डोज लेना खतरनाक : स्वामीनाथन
Next: राशिफल 14 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.