Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आधी रात कांधार से सुरक्षित लाए गए राजनयिक-अधिकारी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

आधी रात कांधार से सुरक्षित लाए गए राजनयिक-अधिकारी

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

ऑपरेशन के लिए वायु सेना के विशेष विमान का हुआ इस्तेमाल
अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास-मिशन केंद्र अस्थाई रूप से बंद
तालिबान के बढ़ते प्रभाव के कारण खतरे में थे राजनयिक और अधिकारी

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आरएनएस)। अफगानिस्तान मेंं बिगड़ते हालात के बीच भारत ने बीती देर रात कांधार स्थित वाणिज्य दूतावास से जुड़े करीब 50 राजनयिकों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वायुसेना के विशेष विमान के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। वाणिज्य दूतावास में अब भी सीमित संख्या में कर्मचारी मौजूद हैं। इनकी स्वदेश वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वाणिज्य दूतावास और मिशन केंद्रों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
दरअसल अफगानिस्तान से नाटो सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। खासतौर से दक्षिण अफगानिस्तान में पाकिस्तान स्थिति आतंकी संगठन लश्कर ए तयबा तालिबान लड़ाकों के साथ मिल गए हैं। इन्होंने दक्षिण अफगानिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। बढ़ते संकट के बीच भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठïान को सुरक्षा के लिए कॉल करना पड़ा।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात राजनयिकों, कर्मचारियों और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में  लगे आईटीबीपी के जवानों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना के विशेष विमान की मदद ली गई। विशेष विमान देर रात कांधार पहुंचा और करीब 50 लोगों के साथ वापस लौटा। फिलहाल दूतावास में अभी कुछ कर्मचारी मौजूद हैं। इन्हें भी जल्द बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है।

अचानक बिगड़े हालात
नाटो सैनिकों की विदाई के बावजूद भारत ने काबुल में मिशन केंद्र और कांधार के मजार ए शरीफ शहर में वाणिज्य दूतावास को बनाए रखने की घोषणा की थी। भारत ने कहा था कि उसका मिशन केंद्र और वाणिज्य दूतावास को बंद करने की कोई योजना नहीं है। इस बीच अचानक हालात बद से बदतर होने और तालिबान लड़ाकों के कई इलाकों पर कब्जा करने के बाद भारत ने आपात योजना के जरिए अपने राजनयिकों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई।

भारत एक मित्र देश होने के नाते अफगानिस्तान में शांति, सद्भाव और संप्रभुता की बहाली के लिए प्रयासरत रहेगा। हम अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। -विदेश मंत्रालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा का परचम
Next: सख्ती के बाद ढीले पड़े ट्विटर के तेवर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.