Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा आरएनए वैक्स बायो के साथ एम ओ यू
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा आरएनए वैक्स बायो के साथ एम ओ यू

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो

सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय और आरएनए वैक्स बायो सोलन हिमाचल प्रदेश ने पारस्परिकता के सिद्धांतों के आधार पर एक दूसरे के प्रयासों के  समर्थन के लिए  भागीदार के रूप में सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी के तहत शूलिनी विश्वविद्यालय और आरएनए संसाधनों के बेहतर एकीकरण के लिए अनुसंधान के बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।
समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उद्योग विशेषज्ञ और संकाय के आदान-प्रदान, पाठ्यक्रम के अद्यतन, इंटर्नशिप परियोजनाओं और छात्रों के लिए प्लेसमेंट, प्रबंधन विकास कार्यक्रम, संयुक्त अनुसंधानऔर विकास परियोजनाओं, परामर्श कार्य आदि के रूप में उद्योग-अकादमिक साझेदारी को प्रोत्साहित करना है। एमओयू पर शूलिनी विश्वविद्यालय  की ओर से  चांसलर प्रो. पीके खोसला और आरएनएक्स से  डॉ. सेवा सिंह द्वारा  हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर  डीन रिसर्च शूलिनी विश्वविद्यालय प्रो. सौरभ कुलश्रेष्ठ भी मौजूद थे। प्रो. खोसला ने कहा, यह साझेदारी उद्योग के विशेषज्ञों के साथ अनुसंधान करने के लिए नई दिशा दिखाएगी। प्रो. सौरभ कुलश्रेष्ठ डीन रिसर्च शूलिनी विश्वविद्यालय  ने कहा कि यह साझेदारी शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए उद्योग का ज्ञान हासिल करने और उद्योग के विशेषज्ञों के साथ शोध करने में मददगार होगी। उन्होंने आगे कहा कि वह इस साझेदारी के परिणामों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर मल्ली रियूनी के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार
Next: 11 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.