Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बोली- बेटी को पिता का नाम नहीं दिया तो विधायक आवास के आगे बैठूंगी धरने पर
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बोली- बेटी को पिता का नाम नहीं दिया तो विधायक आवास के आगे बैठूंगी धरने पर

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
IMG-20210709-WA0002.jpg

द्वाराहाट: उत्तराखंड के द्वाराहाट विधानसभा के सत्ताधारी बीजेपी के विधायक महेश नेगी पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और अपनी बेटी का पिता होने का आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया था कि विधायक ही उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं। इसकी पुष्टि के लिए महिला अदालत से विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही थी। पूर्व में विधायक ने भी डीएनए टेस्ट के लिए तैयार होने का दावा किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति भी दे दी थी।
दरअसल, बता दें कि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की अगुआई में कांग्रेसी गुरुवार को मुख्य चौराहा पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार महिला अपराध पर नारेबाजी कर रहे थे। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसी दौरान विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी पीड़िता अपनी बच्ची के साथ भीड़ के बीच पहुंची तो सभी सन्न रह गए।
पीड़ित महिला ने कहा कि विधायक डीएनए के खिलाफ लगातार बहाना लगा रहे हैं। अगर जल्दी बेटी को अपना नाम नही दिया तो उनके घर पर ही बेटी को लेकर बैठ जाऊंगी। महिला ने आरोप लगाया कि समझौते के लिए उस पर कई बार दबाव बनाए गए। मगर उसे व बच्ची को न्याय चाहिए। दो टूक कहा कि विधायक सत्ता की आड़ लेकर बच्ची को स्वीकार नहीं करेंगे तो आवास के आगे धरने पर बैठना पड़ेगा।
आपको बता दे कि, कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में हुई सभा में कथित यौन उत्पीड़न की शिकार महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दिन से द्वाराहाट में हैं।
लोग कह रहे हैं कि उन्होंने विधायक महेश नेगी से समझौता कर लिया है, जबकि यह बेबुनियाद है। विधायक नेगी की तरफ से उन्हें तमाम तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। कहा कि उन्हें पैसा, मकान नहीं बल्कि बेटी के लिए पिता का नाम चाहिए।
वह इसके लिए अंतिम सांस तक लड़ती रहेंगी। उनका कहना है कि वह डेढ़ साल की बच्ची को पिता का नाम दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी। यदि विधायक नेगी अब स्टे लेकर आए तो वह उनके घर के सामने धरने पर बैठेगी।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मिली मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी
Next: एनएसयूआई ने वैक्सीनेशन में छात्रों को प्राथमिकता देने की करी मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.