Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला अपने मंत्रालय का चार्ज
  • राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला अपने मंत्रालय का चार्ज

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने काम किया शुरू

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नए लोगों को शामिल किया गया है। जिन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में प्रमोट किया गया। वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। कैबिनेट में शामिल किए गए अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है। बता दें कि अनुराग ठाकुर के अलावा अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है।  जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
वहीं देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की।  गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने  डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।
आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे।
कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, इससे पहले यह संख्या 69 थी। नियम के मुताबिक यह संख्या 81 तक पहुंच सकती है। बुधवार को मंत्रिमंडल से कई वरिष्ठ नेताओं की विदाई हो गई। नरेंद्र मोदी अपने पास कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग समेत सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे को रखे हुए हैं। इसके अलावा वो सभी मंत्रालय भी पीएम मोदी के पास है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर गृहक्षेत्र द्वाराहाट में खुशी की लहर
Next: नहर में नहाने गए दो बच्चे देखते ही देखते तेज बहाव में समा गये

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.