Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की मौत में प्रेमिका के खिलाफ तहरीर
  • हरिद्वार

युवक की मौत में प्रेमिका के खिलाफ तहरीर

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लक्सर के कंकरखाता गांव में पांच दिन पूर्व हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर में गांव की ही उसकी प्रेमिका पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या मानते हुए अभी केस दर्ज किए बिना जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी के एक गांव निवासी युवक का गांव में ही सजातीय युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी 2 जुलाई को जहरीले पदार्थ के सेवन करने से युवक की मौत हो गई थी। युवक के परिजनों ने शव को उसकी कथित प्रेमिका के घर के सामने रखकर घंटों तक हंगामा किया था। मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली की पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन देकर समझाने के बाद किसी तरह शव को कब्जे में लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गत दिवस युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर पर गांव में रहने वाली युवक की कथित प्रेमिका को नामजद किया गया है। आरोप है कि प्रेमका के उकसाने पर ही युवक ने जहर खाकर जान दी है। प्रेमिका अभी नाबालिग बताई जा रही है, जबकि आज बुधवार को उसकी शादी भी होनी है। उधर, पुलिस युवक की मौत में युवती की भूमिका को नगण्य मानकर चल रही है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि हरीर पर फिलहाल जांच कराई जा रही हे। यदि मामले में प्रेमिका की भूमिका होने के साक्ष्य मिले तो मुकदमा दर्ज का कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीडियो दिखाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
Next: युवक ने लगाई गंगनहर में छलांग, पुलिसकर्मियों ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.