Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू कानून लागू करे सरकार: उक्रांद
  • देहरादून

हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू कानून लागू करे सरकार: उक्रांद

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र पर भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा किया पुतला दहन

ऋषिकेश। यूकेडी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। उन्होंने पूर्व सीएम व डोईवाला विधायक पर भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शन कर सशक्त भू कानून बनाने की मांग की। रविवार को डोईवाला में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन सरकार ने भू कानून और चकबंदी विभाग खत्म करके किसानों को भू-माफिया के हवाले कर दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि डोईवाला के सिंधवाल गांव लेदड़ी, सूर्यधार आदि जगह-जगह ग्रामीणों की अंधाधुंध जमीनें बाहरी लोगों को बेच दी गयी हैं। जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि जब तक सशक्त भू कानून लागू नहीं हो जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि डोईवाला विधायक व पूर्व सीएम ने ही भू कानून समाप्त कराया है, इसलिए उन्हीं की विधानसभा से इस आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में फैलाया जाएगा। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने कहा कि डोईवाला में सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं, लेकिन सरकार भू माफिया को ही संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने हिमाचल की तर्ज पर भू कानून लागू किए जाने की की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित कुडिय़ाल, दिनेश सेमवाल, धर्मवीर गुसाईं, अवतार बिष्ट, पंकज तिवारी, पिंकी थपलियाल, विमल उनियाल, रमेश उनियाल, दामोदर जोशी, सुरेंद्र चौहान, प्रभाकर तिवारी, निर्मला भट्ट, तारा देवी यादव, बीना नेगी, पूनम देवी, भावना मैठाणी, कमला देवी, शोभा देवी, अशोक तिवारी , अंशुमान, शुभम रावत, प्रदीप सिंह, मनीष खत्री, दीपक सिंधवाल, योगी पंवार, दीपक नेगी, मोहित सिंधवाल, मोनू सिंधवाल, रूपेश सिंधवाल, सुमित सिंधवाल, सार्थक सेमवाल, राहुल रावत, विवेक रौथाण आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फसल नुकसान का सही ढंग से हो आंकलन
Next: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, अन्य दो दोस्तों को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.