Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मुख्यमंत्री ने कुल्लू में भूतनाथ पुल के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए
  • कुल्‍लू
  • हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में भूतनाथ पुल के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
default featured image
कुल्‍लू।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पुल की मुरम्मत का कार्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है और कंपनी के विशेषज्ञ इसके जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विशेषज्ञों के निर्देश पर इस पुल की मुरम्मत करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस स्टैंड के निकट स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग स्लाॅट के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ‘देव सदन’ कुल्लू का दौरा किया, जहां सोमवार को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने परिधि गृह कुल्लू में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने को कहा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. शर्मा व जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे
शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वाभिमान पार्टी की बैठक नालागढ़ में सम्पन्न
Next: श्रीनगर के इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर गये

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.