Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लीज वाटरफॉल की, अन्य आने जाने वालों से भी लिया जा रहा शुल्क
  • नैनीताल

लीज वाटरफॉल की, अन्य आने जाने वालों से भी लिया जा रहा शुल्क

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
IMG-20210704-WA0012.jpg

नैनीताल। नैनीताल जिले कोश्या कुटोली तहसील के अंतर्गत कुलगाढ़ के ढोकाने में वाटरफाल के नाम पर गलत तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है। आरोप है कि वाटरफॉल जिस शख्स को केएमवीएन ने लीज पर दिया है, उसने वहां गेट बनवाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है और वह होमस्टे में जाने वाले पर्यटकों से भी वाटरफॉल देखने का शुल्क वसूल रहा है। बता दें कि ढोकाने झरना कुलगाढ़ ग्रामसभा में स्थित है यह प्राकृतिक झरना पर्यटकों के आकर्षण केंद्र है। इस झरने को जाने वाला रास्ता तथा भगवंत कुमार के होमस्टे को जाने वाला रास्ता एक ही है तथा इस रास्ते पर गेट लगाकर जाने वाले लोगों से 100 रुपया शुल्क लिया जा रहा है।

शिकायतकर्ता भगवंत कुमार ने वाटरफाल के समीप अपनी भूमि पर स्वरोजगार के लिए ऋण लेकर 20 लाख की लागत से रेस्टोरेन्ट व होम स्टे का निर्माण किया है तथा कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने जिस ठेकेदार को लीज दी है, वह होमस्टे में आने वाले पर्यटकों से भी झरने को देखने का शुल्क ले रहा है जिससे भगवंत कुमार के होमस्टे का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। मामले में शिकायत होने पर तहसीलदार की जांच के बाद एसडीएम ने गेट हटाने का आदेश देते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी।

तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के अनुसार, यहां पहुंचने का रास्ता वाटरफाल जाने वाले रास्ते से होकर जाता है, मगर केएमवीएन ने ठेकेदार ने रास्ते में गेट लगा दिया है और प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रवेश शुल्क ले रहा है। होमस्टे संचालक ने इस सम्बन्ध में सिविल न्यायालय नैनीताल में इस सम्बन्ध में वाद दायर किया था जहाँ सिविल जज सविता चमोली ने भी होमस्टे में आने वाले लोगों से झरना देखने का शुल्क नहीं लेने के आदेश दिए थे, लेकिन भगवंत कुमार का कहना है कि होमस्टे में आने वालों से फिर भी शुल्क लिया जा रहा है।

वहीं ग्राम प्रधान कुमोली तरुण कांडपाल का कहना है कि ढोकाने वाटरफॉल को लीज पर लेने वाले व्यक्ति सौरभ चौहान ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा किया है जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से की है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यह जमीन लीज पर दी है लेकिन वह इस जमीन के कागज नहीं दिखा पा रहे हैं और जब दस्तावेज ही नहीं हैं तो किस आधार पर ढोकाने वाटरफॉल लीज पर दे दिया। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 8 नए मामले
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी नये सीएम धामी को ये सलाह…

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.