Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी
  • देहरादून

एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठगों ने युवक को इंडिगो एयरलाइन में नौकरी दिलाने झांसा देकर ठग लिया। पहले पंजीकरण के लिए 750 रुपये जमा करवाए। इसके बाद नौकरी पक्की होने का झांसा देकर 21 हजार रुपये जमा करवा लिए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की तो नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर हुई धोखाधड़ी को लेकर गोपाल सिंह बिष्ट निवासी अपर राजीव नगर ने तहरीर दी। उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने की बात कही थी। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने एक लिंक भेजा, जिसे भरकर उन्होंने 750 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन लिए। इसके बाद उन्होंने कई बार में उससे विभिन्न खातों में रुपये जमा कराए। गोपाल बिष्ट ने एक बार चार हजार, फिर छह हजार और फिर 11 हजार रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए। इसके बाद और पैसों की मांग होने लगी। लेकिन, तक गोपाल समझ चुके थे कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने पैसे वापस मांगे तो वह लोग गोपाल को धमकियां देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सभी मोबाइल नंबरों और खातों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next: युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बना अश्लील फोटो भेजे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.