Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीआरपीएफ जवान से साइबर ठगी …खाते से 1 लाख रूपये उड़ाये
  • नैनीताल

सीआरपीएफ जवान से साइबर ठगी …खाते से 1 लाख रूपये उड़ाये

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। साइबर ठग ने महाराष्ट्र में तैनात एक सीआरपीएफ जवान के खाते से एक लाख रुपये की रकम उड़ा ली। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र पांडे पुत्र गिरीश चंद्र पांडे निवासी मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ का भाई सीआरपीएफ में तैनात है। बैंक से लोन लेने के लिए जानकारी जुटा रहा था। इस संबंध में उसने गूगल के माध्यम से एसबीआई के कस्टमर केयर में संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया, जिसने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर जवान से बैंक खाते के संबंध में पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद उसे एक ओटीपी भेजा गया और मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। ऐप डाउनलोड करते ही जवान के बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इस पर उसने फोन करने वाले शख्स से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिला। ठगी का एहसास होने पर उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी
Next: 7.30 ग्राम स्मैक के साथ दंपति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.