Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी ने अवैध कोयला तस्करी मामले में 6 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क
  • राष्ट्रीय

ईडी ने अवैध कोयला तस्करी मामले में 6 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उसने अवैध कोयला खनन के संबंध में वेस्ट एंड पिगमेंट एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स देशप्रान प्रॉपर्टीज लिमिटेड के संयुक्त स्वामित्व वाली 6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। संपत्ति को अवैध कोयला खदान मामले के संबंध में कुर्क किया गया है, जो कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा के नेता विनय मिश्रा से जुड़ी हुई है।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि उसने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोलकाता में दोनों कंपनियों के संयुक्त स्वामित्व वाले 6 करोड़ रुपये के एक भूखंड (प्लॉट) को कुर्क किया है।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस संपत्ति की खरीद के लिए 6 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि एलटीबी इंफ्राकंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते से ट्रांसफर की गई थी।
अधिकारी ने कहा, आगे की जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त फंड का स्रोत अपराध की आय से था, जिसे एलटीबी इन्फ्राकंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में नकद में जमा किया गया था, जिसके मालिक विनय मिश्रा और विकास मिश्रा हैं।
इससे पहले, वित्तीय जांच एजेंसी ने मामले के संबंध में दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में 46 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली थी।
अधिकारी ने कहा कि ईडी द्वारा अब तक की गई जांच के परिणाम के आधार पर, अपराध की कुल 1,352 करोड़ रुपये की आय का पता चला है, जिसमें से एजेंसी ने पहले 165.86 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया था।
उन्होंने कहा, इस कुर्की के साथ इस मामले में कुल कुर्की 171.86 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
ईडी ने मामले के सिलसिले में विकास मिश्रा और अशोक मिश्रा को गिरफ्तार किया है और स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोलकाता की एक कंपनी के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Next: पुलिस ने 50 करोड़ रुपये के जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.