Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • आबकारी ठेकों का आवंटन
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आबकारी ठेकों का आवंटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

आबकारी ठेकों का आवंटन

सोलन। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए राजस्व जिला सोलन तथा राजस्व जिला बद्दी के शेष बचे आबकारी ठेकों (मदिरा के ठेकों) का आवंटन ड्रा ऑफ़ लाॅट के माध्यम से किया गया। यह जानकारी राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला सोलन के उप आयुक्त हिमांशु पंवर ने दी।
हिमांशु पंवर ने कहा कि 25 जून को आयोजित आवंटन प्रक्रिया में राजस्व जिला बद्दी की आठ आबकारी दुकानों की एक इकाई (एक्सपोर्ट पार्क बरोटीवाला) का ड्रा ऑफ़  लाॅट के माध्यम से आवंटन किया गया।

इस इकाई का कुल मूल्य 5.97 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इस इकाई के लिए कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि राजस्व जिला बद्दी की 14 इकाईयों, जिनमें 70 आबकारी दुकानें हैं की बिक्री पूर्व में ही नवीकरण के माध्यम से की जा चुकी है। इनका कुल मूल्य 51.65 करोड़ रुपए है। राजस्व जिला बद्दी में 57.62 करोड़ रुपए मूल्य की कुल 15 इकाईयां हैं।
राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त ने कहा कि राजस्व जिला सोलन में कुल 21 इकाईयां हैं।

 इनका कुल मूल्य लगभग 70 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इनमें से 54 करोड़ रुपए मूल्य की 19 इकाईयों का नवीकरण कर दिया गया है। राजस्व जिला सोलन की 01 इकाई (देहूंघाट-जाबली-परवाणु) के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। ड्रा ऑफ़ लाॅट के माध्यम से 5.52 करोड़ मूल्य की एक इकाई (जौणाजी रोड) का आवंटन किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी इकाईयों का आवंटन वर्ष 2021-22 के शेष 09 माह के लिए किया गया है। हिमांशु पंवर ने कहा कि आवंटन प्रक्रिया निर्धारित मानदण्डों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई।

इस अवसर पर आवंटन प्रक्रिया के लिए गठित चयन समिति के सदस्य सोलन जिला के अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, पीठासीन अधिकारी, नियन्त्रक आर.डी. जनार्था, राज्य कर एवं आबकारी विभाग की उप आयुक्त वसुन्धरा, वे स्वंय तथा राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला बद्दी के उप आयुक्त वरूण कटोच उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह में गया परिवार …चोरों ने किया घर साफ
Next: धीरे-धीरे कम हो रहे हैं कोरोना के मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.