Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • महंगाई के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

महंगाई के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। खाद्य सामाग्री से लेकर तेल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से दवा प्रतिनिधि आक्रोशित हैं। उन्होंने सरकार पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया। कहा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कोरोना के कारण लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, उस पर महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। शनिवार को दवा प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में व्यापारी जिला अस्पताल के समीप एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पांडे ने कहा कोरोना काल में श्रमिक और बेरोजगार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कामकाज ठप होने से लोग घरों में बैठे हैं। ऐसे में लोगों को आर्थिक राहत देना छोड़ सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर उनकी मुसीबतें बढ़ा रही है। सब्जी, खाद्य सामाग्री, रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। उपाध्यक्ष जीवन पंत ने कहा कोरोना काल में सरकार श्रमिक वर्ग का उत्पीडऩ कर रही है। सचिव भगवान ने कहा सरकार को बढ़ती महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। साथ ही गरीबों को आर्थिक मदद उपलब्ध करानी चाहिए। दवा प्रतिनिधियों ने कहा अगर सरकार बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘किसान आंदोलन’ पर आईएसआई की नजऱ, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
Next: मानूसनी बरसात के बाद सडक़ें बंद …लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.